महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 दिसंबर। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने भलेसर व तेन्दुवाही में आयोजित गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल होकर बाबा के बताए मार्ग पर चलने का आव्हान किया।
शनिवार को ग्राम पंचायत भलेसर व तेंदूवाही में गुरू घासी दास बाबा की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष किशन देवांगन, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सचिन गायकवाड़, लता कैलाश चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर मौजूद थे।
अपने संबोधन में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उपस्थितजनों को जयंती की बधाई देते हुए कहा कि गुरू घासीदास ने सतनाम का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए कठिन संघर्ष एवं तपस्या की। उन्होंने शोषित,पीडि़त समाज को न्याय दिलाने के लिए लोगों को संगठित करने का काम किया। समाज में फैले ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर एकता का सूत्र में पिरोने का काम किया। बाबा के दिये गए संदेश आज भी प्रासंगिक है। हमें बाबा घासीदास जी के इस संदेश, मार्ग, आचरण को जीवन में उतारना है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सेवाराम कुर्रे, मोहन दास निराला, मुकेश कुर्रे, राजू कुर्रे, पित्तूराम ओगरे, सालिग राम मांडले, भंडारी करण ओगरे, मानदास ओगरे, दाऊलाल जांगड़े, राम दीवान ओगरे, तुलसी बंजारे, रामगुलाल कुर्रे, टोमलाल ओगरे, नरेशवन डहरिया, अर्चना निराला, श्रवण निराल सहित ग्रामीण मौजूद थे।