महासमुन्द

2 दिन में अलग-अलग घटनाओं में चार मौतें
26-Dec-2022 2:35 PM
2 दिन में अलग-अलग घटनाओं में चार मौतें

छत्तीसगढ़ संवाददाता 
महासमुंद, 26 दिसंबर।
महासमुंद जिले में 24 और 25 दिसंबर को अलग-अलग घटनाओं में  4 लोगों की मौत हुई है। 

पहली मौत जिले के सरायपाली थाने में दिनेश देहरी पिता द्रोणाचार्य (28) गेर्रा की इलाज के दौरान शासकीय अस्पताल में मौत की सूचना थाने में सरायपाली अस्पताल के कर्मचारी ने दी है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि दिनेश देहरी को 24 दिसंबर को साढ़े 12 बजे सरायपाली अस्पताल में सडक़ हादसे में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। मृतक के भाई तरुण देहरी ने बताया कि मृतक को सडक़ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिर में गंभीर चोट आने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

दूसरी मौत सरायपाली थाने के ग्राम सिंघोड़ा निवासी मुकेश यादव पिता भगवतिया यादव (28) की बीते 24 दिसंबर को मौत हो गई। सूचक दिनेश यादव पिता जगतराम (35) सिंघोड़ा ने पुलिस को जानकारी दी है कि मुकेश यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। अज्ञात कारण से घटनास्थल पर फ ांसी लगे हालत में परिजनों ने उन्हें देखा और थाने में सूचना दी। 

इसी तरह तीसरे मामले में पिथौरा थाने के ग्राम मेमरा से बरडीपा रोड पिथौरा में खगेश्वर बरीहा पिता आनंद (27) चेचरापाली थाना राजा देवरी बलौदाबाजार की 24 दिसंबर को सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। सूचक धनेश्वर बरीहा पिता आंनद उम्र 29 साल साकीन चेचरापाली ने थाना राजादेवरी बलौदाबाजार में इसकी जानकारी दी है कि घटना समय को मृतक का एक्सीडेन्ट होने से गंभीर चोंटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। 

चौथे मामले में जगमोती भोई पति विभीषण भोई (33) जिराडबरी बनसरा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका के पति विभीषण भोई ने पुलिस को जानकारी दी कि खेत में मौहा पेड़ पर उसे फांसी पर लटका पाया गया है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। 

बेटी लापता, बहला फुसलाकर अगवा करने का शक

एक अन्य मामले में महासमुंद निवासी महिला ने पुलिस को जानकारी दी है कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। इस पर थाने में गुम इंसान का मामला  कायम कर कार्रवाई विवेचना में लिया गया। 

 


अन्य पोस्ट