महासमुन्द
सोमवार से टोकन काटना जारी नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,25 दिसंबर। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्राकर, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम चन्द्राकर, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष श्याम साकरकर, जनपद सदस्य दिग्विजय साहू, पूर्व मण्डल अध्यक्ष व पार्षद संदीप घोष, आई टी सेल प्रभारी अरुण साहू, ग्रामीण महामंत्री नामदेव साहू, संतोष वर्मा ने झालखम्हरिया सोसायटी में पहुंचकर टोकन लॉक होने के बारे में जानकारी ली। उन्हें सोसायटी प्रबंधक ने बताया कि विगत तीन दिनों से सॉफ्टवेयर में टोकन नहीं कट रहा है। इस पर इन नेताओं ने नाराजगी जाहिर करते हए कहा कि सोमवार से टोकन काटना जारी नहीं हुआ तो किसानों के हित के लिए उग्र आंदोलन करने बाध्य होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि भूपेश सरकार ने 1 एक नबम्बर से धान खरीदी तो प्रारंभ किया लेकिन अब किसानों को परेशान करना शुरू कर दिया है। विगत तीन दिनों से सोसायटियों में धान खरीदी बंद है। टोकन कटना बन्द हो गया है। साफ्टवेयर को लॉक कर दिया गया है। जिसके कारण किसान धान नहीं बेच पा रहे रहे हंै। जबकि एक नबम्बर से 31 जनवरी तक छत्तीसगढ़ के सभी सोसायटियों में धान खरीदी किया जाना है। लेकिन किसान भाई अपना धान न बेच सकें, उसके लिए कांग्रेस सरकार नाना प्रकार की उधिम अपना रहे हैं।
इनका कहना है कि खुद को किसानों का हितैशी कहने वाले कांग्रेस सरकार किसान विरोधी सरकार होने का अपना परिचय दे रहा है। विगत दो वर्ष में किसानों के बारदाने का पैसा अभी तक किसानों के खाते में नहीे डाला है। अमानक गोबर खाद वर्मी कम्पोस्ट के नाम पर लोगों को जबरदस्ती प्रति एकड़ एक हजार रुपए लूट रही है। किसान खरीफ फसल के बाद रबी फसल के कार्य में जुटे हुए हैं और खरीफ का धान जल्दी से जल्दी बेचना चाहते हैं।