महासमुन्द
महासमुंद, 24 दिसंबर। पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा के साथ पार्षद देवीचंद राठी सांसद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू, सांसद प्रतिनिधि पवन साहू, अनुसुचित जाति जिला मंत्री मेघराज चन्द्रसेन, पूर्व सरपंच सुखदेव मालेकर, सांसद प्रतिनिधि स्वास्थ विभाग राकेश सचदेवा ने कल श्रम विभाग पहुंचकर श्रम कार्यालय में चल रही योजनाओं के बारे में श्रम अधिकारी से चर्चा की। उन्होंने श्रम अधिकारी से कहा कि योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को नहीं मिल रहा है, श्रम कार्यालय लेट लतीफी बरत रहा है। श्रम विभाग के इस प्रकार के रवैये से आम नागरिकों को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद डॉ. चोपड़ा कृषि विभाग के उपसंचालक कार्यालय में उनकी अनुपस्थिति में वहां के अधिकारियों से प्रधानमंत्री सम्मान निधि के संबध में चर्चा की। साथियों के साथ वे खरोरा में स्थित मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण पर गए।
यहां अध्यनरत छात्र-छात्राओं से चर्चा की। छात्रों ने बताया कि मेडिकल कालेज आने कालेज प्रशासन के द्वारा एक ही बस चलती है जो कि पर्याप्त नहीं है। ग डा. चोपड़ा ने मेडिकल कालेज में सोनोग्राफी मशीन की कमी के बारे में भी विज्ञप्ति जारी कर बताया है और कहा है कि महासमुंद विधायक व सांसदिय सचिव स्वयं स्वास्थ विभाग के संसदिय सचिव हैं। उनके पद पर रहते हुए मात्र 20-25 लाख रुपए के लिए लोगों को इतनी तकलीफ में डालना शर्मनाक है।
सिटी स्कैन मशीन जिसके लिए एन.एम. सी .ने पहले ही दिल्ली से कहा था जिसके आधार पर मान्यता दी गयी थी। वह सिटी स्कैन मशीन अब तक नहीं आयी है जो कि बहुत ही गंभीर समस्या है। इसके बाद डा. विमल चोपड़ा तहसील कार्यालय गये जहां उपस्थित कार्यालीन लोगों को चेतावनी दी कि किसानों, आम नागरिकों के काम के लिए अवैधानिक राशि की मांग बंद की जाय।