महासमुन्द

शंकर अग्रवाल भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी नियुक्त
24-Dec-2022 6:44 PM
शंकर अग्रवाल भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी नियुक्त

पिथौरा, 24 दिसंबर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर अग्रवाल को आर्थिक प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ एवं व्यवसायी प्रकोष्ठ का छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है।

 भाजपा नेता शंकर अग्रवाल के प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने पर प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रीत राम सूर्य, सांसद प्रतिनिधि जतिन ठक्कर, गोविंद शर्मा, जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा राजा खनूजा, पिथौरा भाजयुमो महामंत्री दुर्गेश सिन्हा, पत्रकार राजा शुक्ला,भाजयुमो मंडल मंत्री प्रतीक बोस, विजय सेन, राकेश मरावी, हेमंत जाधव, सूरज यादव, राकेश बघेल, युवराज चौहान, सोमनाथ यादव, योगेश यादव,रमेश चौहान, विक्की मरावी, अमन निर्मलकर हेमून निषाद सहित भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य पोस्ट