महासमुन्द
चार जुआरियों से नगदी बरामद
24-Dec-2022 3:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 24 दिसंबर। महासमुंद पुलिस ने जुआरियों एवं सटोरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 जुआरियों से 40 हजार 750 रुपए नगद, 4 मोबाइल जुमला कीमती 81 हजार 250 रुपए जब्त किया है।
थाना कोतवाली एवं महासमुंद साइबर सेल टीम ने एसपी से प्राप्त निर्देश के अनुसार अपने मुखबिरों को एक्टिव किया। मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खरोरा स्कूल के पास कुछ लोग रुपए पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे हैं। उक्त सूचना पर साइबर सेल टीम एवं कोतवाली स्टाफ मौके पर पहुंची एवं घेराबंदी कर 4 लोगों को ताश से काट पत्ती नमक जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा।
गिरफ्तार लोगों में आरिफ कुरैशी, राहुल, सोनू बेहरा, दीपक राव सभी महासमुंद निवासी शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 566-22 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे