महासमुन्द

सशिमं में मनी गणितज्ञ श्रीनिवास की जयंती
23-Dec-2022 6:51 PM
 सशिमं में मनी गणितज्ञ श्रीनिवास की जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 23 दिसंबर। नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम की 135 वीं जयंती पर गणित मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयीन भैया बहनों द्वारा बनाये गए गणित मॉडल अतिथियों द्वारा सराहे गए।

गणित मेला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय कन्या शाला की शिक्षिका मनमीत कौर खनूजा ने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि सरस्वती शिशु मंदिर महान गणितज्ञ रामानुजम की जयन्ती एक उत्सव के रूप में मना रहा है।सुश्री कौर ने बताया कि श्री रामानुजम जन्म से ही अभावग्रस्त परिवार में पले बढ़े। उन्होंने अपने जीवन मे गणित के अनेक ऐसे सूत्र बनाये जिससे पहाड़ जैसा कठिन लगने वाला गणित विषय भी अब आसान हो गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के भूतपूर्व छात्र एवम व्यवसायी रवि अग्रवाल ने कहा कि आज कठिन समझे जाने वाले गणित विषय को संस्कृत से जोड़ कर सरस्वती शिशु मंदिर ने काफी आसान कर दिया है।महान गणितज्ञ रामानुजम द्वारा छोटे छोटे सूत्र बनाकर गणित हल करने के आसन उपाय बताए है,वही सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ाई जाने वाले वैदिक गणित ने गणित को और भी आसान कर दिया है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि राष्ट्रपति पुरुस्कार से नवाजे गया शिक्षक हेमंत खूंटे, भूतपूर्व आचार्य सुरेश ठाकुर गौरव चंद्राकर, त्रिलोक अजमानी ने भी सम्बोधित कर श्रीनिवासन रामानुजम के जीवन चरित्र के बारे में जानकारी दी।

गंगाजल से हवनकुंड जलाया

कार्यक्रम के विशेष अतिथि संस्कार शिक्षण संस्थान के संचालक गौरव चंद्राकर ने बच्चों को वैज्ञानिक चमत्कार गंगाजल से हवन कुंड जलाकर दिखाया गया एवं वैज्ञानिक जागरूकता के बारे में बच्चों को जानकारी दी।

गणित डांस, प्रश्न मंच एवम पहाड़ा प्रतियोगिता

कार्यक्रम के दौरान विद्यालयीन भैया बहनों द्वारा गणित डांस का प्रदर्शन किया गया।इसके अलावा रंगोली के माध्यम से गणित के सूत्र दिखाए गए एवम पहाडा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसे अतिथियों द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम में मुख्यत: मनमीत कौर, हेमंत खूंटे,त्रिलोक अजमानी,रवि अग्रवाल,सुरेश ठाकुर, कीर्ति पांडेय, गौरव चंद्राकर,विद्यालय प्राचार्य ज्योति जोशी, गायत्री राजपूत, टेकलाल जगत, संजू बरिहा,युगीता निषाद,सावित्री प्रजापति, सरजु सिन्हा, अशोक बरिहा, बुधराम यादव सहित सभी आचार्य एवम दीदी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट