महासमुन्द

घासीदास गुरू ने सामाजिक कुरीतियों पर कुठाराघात किया-त्रिभुवन
23-Dec-2022 6:50 PM
घासीदास गुरू ने सामाजिक कुरीतियों पर कुठाराघात किया-त्रिभुवन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 23 दिसंबर। गढ़सिवनी में गुरू घासीदास की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास मनाई गई। जयंती समारोह में नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग बतौर अतिथि शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने बाबा के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। क्षेत्र वासियों को जयंती की शुभकामनाएं दी।

ग्राम गढ़सिवनी में बुधवार को गुरू घासीदास की जयंती मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग रहे। अध्यक्षता गिरधर आवड़े ने की। विशेष अतिथि के रूप में सतनामी समाज के अध्यक्ष राधेलाल पाटिल जीवन साहू, राजेश साहू, गिरधर निर्मलकर, हिरामन जोना, जीवराखन साहू, मोहर सोनकर, नरेन्द्र बंजारे, मुन्ना साय, हेमू पटेल, हेमलाल टोंडरे, धनी साय, पुनीत साय, संतनु साय, घासीराम साय, हेमलाल, रामदास, हीरे लाल साय, शंकर साय, जगदीश साय, सुखचंद पटेल मौजूद थे।

मुख्य अतिथि की आसंदी से त्रिभुवन महिलांग ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास ने बहुत कम उम्र में ही जाति व्यवस्था की बुराइयों का अनुभव कर लिया था और इससे उन्हें जाति.ग्रस्त व्यवस्था में मौजूद खामियों को समझने में मदद मिली। यह भी माना जाता है कि इस समस्या का समाधान खोजने के लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ में व्यापक भ्रमण किया। उन्होंने न केवल समाज से जाति व्यवस्था को खत्म करने बल्कि इसे समान और अधिक शांतिपूर्ण बनाने का भी प्रयास किया। उन्होंने अपने समय की सामाजिक,आर्थिक, विषमता, शोषण तथा जातिवाद को समाप्त करके मानव.मानव एक समान का संदेश दिया। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर कुठाराघात किया। जिसका असर आज तक दिखाई पड़ रहा है।


अन्य पोस्ट