महासमुन्द

विधायक को सहयोग करना गवारा नहीं था, अब ओवरब्रिज निर्माण की वाहवाही लूट रहें-डॉ. चोपड़ा
12-Dec-2022 3:34 PM
 विधायक को सहयोग करना गवारा नहीं था, अब ओवरब्रिज निर्माण की वाहवाही लूट रहें-डॉ. चोपड़ा

डॉ. चोपड़ा को रेल्वे ओरव ब्रिज संघर्ष समिति ने शॉल एवं नारियल देकर सम्मानित किया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 दिसम्बर।
ओवर ब्रिज निर्माण में महासमुंद विधायक ने सहयोग करना तक उचित नहीं समझा और आज ओवरब्रिज निर्माण की  वाहवाही लूटने का असफल प्रयास कर रहे हैं। ये बातें पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने नयापारा शिव चोैक में अपने सम्मान समारोह के अवसर पर कही। 

इस सम्मान समारोह का आयोजन नागरिक समिति नयापारा द्वारा किया गया। डा. चोपड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ओवर ब्रिज के निर्माण में अनेक बाधाएं आयी, परंतु उसे पार करने के लिए भागीरथ प्रयास किया और अंतत: ओवर ब्रिज आज धरातल पर है।

डॉ. चोपड़ा ने कहा-मेरेकार्यकाल में ओवरब्रिज की प्रशासकीय स्वीकृति तत्कालीन मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने दी।

 इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने इस कार्य को रोके रखा। फिर देवेन्द्र सिंग सत्ते के नेतृत्व में संघर्ष समिति बनी। नयापारा इमली भांठा में बंद का आयोजन किया गया। सुनवाई न होने पर कलेक्टर चेंबर में कलेक्टर का घेराव किया गया। इस तरह भूअर्जन की कार्यवाही हुई। निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। 

डॉ. चोपड़ा ने कहा कि स्थानीय विधायक की निष्क्रियता के कारण चार वर्ष बाद पूर्ण हो पा रहा है। ओवर ब्रिज की अधिग्रहित जमीन पर कांग्रेस के नेता कब्जा कर मार्ग को बाधित एवं ओवर ब्रिज की सुंदरता को बर्बाद कर रहे हंै। 

इन्हें विधायक का खुला समर्थन प्राप्त है। डा. चोपड़ा ने कहा कि नयापारा, इमली भांठा महासमुंद के दो जिस्म एक जान थे परंतु अब ओवर ब्रिज के बनने के बाद पूरा शहर एक जिस्म एक जान हो गया है।  इस अवसर पर डॉ. चोपड़ा को रेल्वे ओरव ब्रिज संघर्ष समिति द्वारा सम्मान स्वरूप शॉल एवं नारियल देकर सम्मानित किया गया। देवेन्द्र सिंह सत्ते, उत्तरा प्रहरे, दुर्गेश्वरी चन्द्राकर, अरविंद प्रहरे, शकील खान, शोभा शर्मा, अशोक साहू, रत्नेश साहू , जितेन्द्र साहू, मोहम्मद युनुस राजवानी, निखिलकांत, मोहम्मद सहबाज राजवानी, दिनेश बेहरा,  राजेन्द्र कुमार साहू, हनिस बग्गा, हिरेन्द्र सोनी, पवन साहू, गोविंद सिंह ठाकुर, महेन्द्र जैन, मोहन साहू, देवीचंद राठी के अलावा मीना वर्मा पार्षद, हाफिज कुरैशी, विजय साहू, जमुना यादव, डा. केशव साहू, शत्रुहन यादव, महेश चौहान, सुभाष रात्रे, फगवा पटेल, भगवती करकसे, सीता तोण्डेकर, सोनाई विश्वकर्मा,डा. एजाज हसन नकवी, नईम खान, विजय ठाकुर,  राजू नामदेव, कुमारी बघेल, मोहन बावनकर, निषा नायक, डा. शुक्ला, सुनीता साहू आदि काभी सम्मान किया गया। 

 


अन्य पोस्ट