महासमुन्द

स्कूली बच्चे कर रहे ‘प्लास्टिक की गुडिय़ा’ के मंचन की तैयारी
11-Dec-2022 4:03 PM
स्कूली बच्चे कर रहे ‘प्लास्टिक की गुडिय़ा’ के मंचन की तैयारी

महासमुंद, 11 दिसम्बर। दिशा नाट्य कला मंच केसंस्थापक शिक्षक अवनीश वाणी के निर्देशन में महामसुंद स्थित काव्यांश भवन में स्कूली बच्चे प्लास्स्टिक की गुडय़ा नाटक के मंचन की तैयारी कर रहे हैं। दशहरा पर्व में रावण की भूमिका निभाने वाले शिक्षक डी बसंत बच्चों की भूमिका बखूबी तैयार करते हैं, उन्हें मार्गदर्शन दे रहे हैं। 

उन्होंने ‘छत्तीसगढ़’ से कहा-इसके बेहतरीन मंचन की पूरी गुंजाईश है। हालांकि महासमुंद में इसके मंचन के लिए किसी तरह की कोई थियेटर वगैरह की सुविधा नहीं है, फिर भी दिशा नाट्य कला मंच अपने कलाकारों के साथ समाज को दिशा देने वाले नाटकों का प्रदर्शन करते हैं। इस कला मंच के एक नाटक बिछुआ की देश के कई बड़े थियेटरों में काफी सराहना मिली है। शिक्षक अवनीश वाणी कहते हैं-इस बार स्कूली बच्चों मोक्षा विदानी को सास, श्रेयांश दुबे को दूध वाला, रोहित सिंग को वकील, प्रखल को पति, वेदांत को बिस्कुट वाला, अक्षत राजन को पानी वाला, जागृति को बहू की भूमिका में प्लास्टिक की गुडिय़ा में भूमिका निभाने के लिए तैयार किया जा रहा है। यह कहानी समाज की वीभत्स सच को उजागर करता है। 

प्लास्टिक की गुडिय़ा की कहानी यह है कि एक महिला शादी के 13 साल भी बांझ थी। पति दूसरी शादी करना चाहते हैं। ससुराली महिला के साथ मारपीट करते हुए जानवरों की तरह व्यवहार करते हैं। दिन भर के तानों से वह घायल है। फिर अचानक वह गर्भवती होती है। ससुराल के लोग कहते हैं।
 

कि बेटा हुआ तो ही ठीक है वरना...। ससुरालियों की मंशा जान वह घर से भागकर कामवाली के पास चली जाती है। चूंकि कामवाली बाई को उसके ससुरास में प्रताडऩा के बारे में मालूम रहता है। लिहाजा वह इसे अपने घर में शरण दे देती है।  फिर वह दिन आता है जब महिला को प्रसव के लिए अस्पताल जाना पड़ता है। वहां वह एक बेटी को जन्म देती है। बेटी की हत्या न हो, इसलिए वह नवजात को लेकर भागती है और एक सार्वजनिक जगह में बच्ची को छोड़ वहीं पर पड़ी प्लास्टिक की गुडिय़ा को गोद में लेकर भागती है। अस्पताल के कैमरे में उसके बच्चे को लेकर भागने की हकीकत कैद रहती है। 

इसी वक्त महिला के पति और सास को यह जानकारी मिलती है कि उसके बहू ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। लेकिन पहुंचने में उन्हें देर हो जाती है। लोगों से जानकारी लेते हुए उसे ढूंढने निकले तो दूध वाले और पानी बेचने वाले मिले। उन्होंने भी बताया कि एक महिला नवजात को लेकर बेतहाशा भाग रही थी। तभी कुछ पुलिस वाले उसे पकड़ लेते हैं। फिर उसे न्यायालय ले जाया जाता है।

पुलिस वाले प्लास्टिक की गुडिय़ा को सच की गुडिय़ा और मान कटधरे में पेश करते हैं। बहस के दौरान आखिरी में पता चलता है कि जिस की बहस चल रही है वह प्लास्टिक की गुडिय़ा है। सास, पति की दलीलें, पानी वाले, दूध वाले और अस्पताल की फाइलों में सबूत मिलने के बाद कोर्ट में महिला को षडयंत्र रचने के जुर्म में कैद की सजा सुना दी जाती है। 

फिर 17 सालों बाद महिला कैद में अध्मरी हालत में है। मां कहते हुए एक लडक़ी का प्रवेश होता है। वह सजा काट रही महिला को बताती है कि जिस मुनिया को वह किसी के पास छोड़ आई थी वह इस वक्त गंदे लोगों के पास है। हर रोज उसे नीलाम किया जाता है। यहां तक उसे आपरेशन करा उसका बच्चादानी भी निकाल दिया गया है। अब वह प्लास्टिक की गुडिय़ा मात्र रह गई है। 

इतना सुन मां एक लंबी कराह के बाद बेजान हो जाती है और लडक़ी अपने मां की मृत शरीर को उठाते कहती है कि चलो मां,अब कैद खाने से मुक्त कराने आई हूं। परदा गिर जाता है। इसमें एक खास बात यह है कि जब प्लास्टिक की गुडिय़ा को लेकर महिला भागते रहती है तो एक अखबार बेचने वाला चिल्ला चिल्लाकर अखबार बेच रहा होता है कि एक महिला ने प्लास्टिक की गुडिय़ा को जन्म दिया..अस्पताल से भागी। घंटे भर के भीतर उस अखबार की टीआरपी कई गुना बढ़ ताजी है। ...और आखिर में भी वही अखबार वाला चिल्ला चिल्लाकर अखबार बेचता रहता है कि जेल में कैी महिला को उसकी बेटी ने.....। 


अन्य पोस्ट