महासमुन्द

डूमरपाली में शहीद वीर नारायण दिवस शहादत पर वीर मेले का आयोजन
11-Dec-2022 3:54 PM
डूमरपाली में शहीद वीर नारायण दिवस शहादत पर वीर मेले का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11 दिसम्बर।
डूमरपाली में कल शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस एवं वीर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश डॉ. विमल चोपड़ा शामिल हुए और उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि दी।       
डॉ. चोपड़ा ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ के प्रथम क्रांतिकारी हैं, जिनकी शहादत को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने गरीबों के लिए लड़ाई लड़ी। आज वीर नारायण सिंह के ही संघर्षो के कारण ही छत्तीसगढ़ को नयी प्रेरणा मिली, प्रदेशवासियों को खुशहाली मिली।

वीर नारायण सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए डॉ. चोपड़ा ने बताया कि वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, एक सच्चे देशभक्त व गरीबों के मसीहा थे। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के समय उन्होंने जेल से भागकर अंग्रेजों से लोहा लिया था।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच रूपलाल पटेल, कृृपाराम ध्रुव, योगेश्वर ठाकुर, द्वारिका सेन, बरहू ठाकुर, तुलाराम, रथकुमार ध्रुव, गुमानसिंह ध्रुव, पीलाराम ध्रुव, यादराम ध्रुव, हुलस ध्रुव, मनहरण ध्रुव, पप्पू ध्रुव, रेनसिंग ध्रुव, पुनाराम ध्रुव, सोनसिंग ध्रुव, बेदप्रकाश ध्रुव, रामकुमार ठाकुर, निलाम्बर पटेल, राकेश साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट