महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 दिसम्बर। महासमुंद पुलिस को काला चावल का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्यात करने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। बयान में आरोपी ने स्वयं को ग्लोबल ट्रेड बाजार विकासपुरी दिल्ली का कर्मचारी बताया। पुलिस का आरोप है कि क्रिसिल कंपनी का फर्जी सार्टीफिकेट बनाकर 28 लाख, 47 हजार 600 रुपए की ठगी किया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनुपमा सेन आशीर्वाद कालोनी लभरा खुर्द महासमुंद ने 21 अगस्त को 22 को लिखित शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वह सेन एण्ड सेन ऑर्गेनिक फर्म, जिसमें काला चावल का राष्ट्रीय स्तर पर आन लाईन आफ लाईन दोनों माध्यम से व्यापार करते हैं, की प्रोप्राईटर हंै। प्रार्थिया का पुत्र अमत्र्य सेन प्रबंधक है एवं इनका फर्म बी टू बी प्लेट फार्म पर रजिस्ट्रर्ड है। फर्म के द्वारा तीन चार माह पूर्व इन्टरनेट के माध्यम से बायर्स खरीददार तलाश कर रहे थे। दिनांक घटना 27 अप्रैल 22 को प्रार्थिया के पुत्र प्रबंधक अमत्र्य सेन के मोबाइल पर आरोपी अंकित तोमर ने अपने मोबाइल से स्वयं को अंकित शर्मा नाम बताकर कॉल किया। स्वयं को ग्लोबल ट्रेड बाजार विकासपुरी दिल्ली का कर्मचारी होना बताया।
सेन एण्ड से के प्रबंधक को बायर्स उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर दो विदेशी बायर्स क्रमश: सोफिया, डेविस एवं डेविड कार्मन नामक व्यक्तियों से सम्पर्क कराया और काला चावल खरीदने के लिये सौदा कराया। दोनों काल्पनिक बायर्स ने कंपनी से प्रबंधक से बातचीत करते हुये बताया कि उन्हें ग्लोबल ट्रेड बाजार से इनका नम्बर प्राप्त हुआ है और वह आपके काले चावल को खरीदना चाहते हैं। जिसके लिये आपको यू एस पेटेंट नम्बर एवं एनओसी एसीएसडी सर्टीफिकेट एवं उसके एनओसी तथा ग्लोबल ट्रेड सर्टीफिकेट देना होगा।
इस हेतु सेन एण्ड सेन ऑर्गेनिक फर्म के प्रबंधक ने आरोपी अंकित तोमर से बातचीत कर उपरोक्त दस्तावेजों के संबंध में बताया तो आरोपी ने उसे प्रोसाहित करते हुये स्वयं दस्तावेज तैयार कराने की जिम्मेदारी लेकर दिव्य कम्युनिकेशन के प्रोप्राईटर विवेक तोमर को इसका मोबाइल नम्बर देकर बातचीत कराया।
दिव्य कम्युनिकेशन की ओर से अतुल शर्मा नामक व्यक्ति ने बातचीत कर अपने दिव्य कम्युनिकेशन का पता एवं यश बैंक खाता धारक विवेक तोमर जो आरोपी का बड़ा भाई है, फेडरल बैंक खाता धारक आकाश शर्मा दिव्य कम्युनिकेशन विकासपुरी दिल्ली में कर्मचारी है को सेन एण्ड सेन ऑर्गेनिक फर्म के प्रबंधक अमत्र्य सेन का मोबाईल नम्बर दिया और उपरोक्त खाता धारक आरोपियों ने वाट्सअप के माध्यम से अपना खाता क्रमांक फर्म को देकर क्रिसिल कंपनी का फेक सर्टिफि केट बनाकर उक्त दस्तावेजों को वाट्सअप में कम्पनी के प्रबंधक अमत्र्य सेन को भेजा दस्तावेजों को बनाने का 28 लाख, 47 हजार 600 रुपए लिया। जिसमें से 18 लाख 20 हजार रुपए आरोपी अंकित तोमर के आईसीआईसीआई बैंक में ट्रांसफर कर दिया। जिसका उपयोग आरोपी अंकित तोमर ने किया है।
इस रिपोर्ट के परिपालन में थाना महासमुंद से एक टीम उप निरीक्षक विनोद शर्मा के नेतृत्व में दिल्ली रवाना किया गया। टीम दिल्ली में आरोपियों का पतासाजी कर रही थी कि इसी बीच सायबर सेल की तकनीकी टीम को लोकेशन की अहम जानकारी मिली। जिसके आधार पर दिल्ली में मौजूद टीम द्वारा थाना मोहन गार्डन दिल्ली पुलिस के सहयोग से आरोपी के घर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी से पूछताछ कर उनका मोबाईल, घटना प्रयुक्त जिओ कम्पनी का सीम लगा मोबाइल बरामद किया गया है।