महासमुन्द

खेतों-गांवों में जाकर लोगों से पैरादान की अपील
10-Dec-2022 8:09 PM
खेतों-गांवों में जाकर लोगों से पैरादान की अपील

महासमुंद, 10 दिसम्बर। नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर महासमुंद विधानसभा के हर एक गांव में स्वयं भी जा रहे हैं और पैरादान रथ भी गांव गांव घुमा रहे हैं। वे लगातार गांवों के बड़़े बुजुर्ग और किसानों,युवाओं को जागरूक कर रहे हैं। बता रहे हैं कि पैरा की आवश्यकता  गौठानों में है। जब यह पैरा खेतों से उठकर गौठानो में जाएगा तो हमारे गौवंश की देखभाल और चारे की व्यवस्था पर्याप्त रहेगी। हमारे मवेशी रास्ते में भटकते नहीं मिलेंगे और पर्यावरण भी अच्छा होगा। पैरा को जलाने से सिर्फ  पर्यावरण ही प्रदूषित नहीं होता बल्कि खेतों की उपजाऊ क्षमता भी कम होती है। इसलिए हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अपील करते हैं कि पैरा का दान करें। कल शुक्रवार को श्री चंद्राकर ने पटेवा क्षेत्र के ग्राम रूमेकेल, रायतुम, भावा, खिरसाली, बंदोरा, सिनोधा, बंजारी पहुंचकर ग्रामीण जनों से मुलाकात कर पैरादान की अपील की।


अन्य पोस्ट