महासमुन्द
महासमुंद, 10 दिसम्बर। नगर पालिका में कार्यरत एक कर्मचारी के मौत के बाद नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने जीपीएफ राशि का बैंक ड्राफ्ट उनकी पुत्री मोहिनी ध्रुव को सौंपा। नगर पालिका परिषद में कल शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने नगर पालिका कर्मचारी पुरन लाल ध्रुव की मृत्यु पश्चात जीपीएफ की राशि 55 हजार 609 रुपए मय ब्याज सहित ड्राफ्ट मृतक के पुत्री को सौंपा। मृतक पुरन लाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे जल विभाग में फीटर कुली के पद पर पदस्थ थे। पिछले साल 2 दिसंबर 2021 को उनकी मौत हो गई थी। इस अवसर पर पार्षद मंगेश टांकसाले, डमरूधर मांझी, पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग, महेन्द्र सिक्का, रुपेश महिलांग, आकाश साहू, लता कैलाश चंद्राकर, बलराम लालवानी, सीएमओ आशीष तिवारी, उप अभियंता अनुप कुमार सोनी, जितेन्द्र महंती सहित पालिका कर्मचारी उपस्थित थे।