महासमुन्द

महासमुंद जिला एथलेटिक्स दल का चयन कल
09-Dec-2022 4:27 PM
महासमुंद जिला एथलेटिक्स दल का चयन कल

महासमुंद,9 दिसम्बर। नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक मीट में भाग लेने वाले एथलेटिक दल का चयन जिला एथलेटिक संघ द्वारा कल 10 दिसंबर को सुबह 10 बजे से फॉरेस्ट ग्राउंड बीटीआई रोड महासमुंद में होगा। जिले के खिलाड़ी बालक एंव बालिका अंडर 14 में 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक,भाला फेंक एंव 16 वर्ष से कम आयु वर्ग में 80 मीटर दौड़, 600 मीटर,1000 मीटर, 80 मीटर बाधा दौड़ में भाग ले सकते हैं। इसके भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी अपना एक फोटो, आधार कार्ड की फोटो कॉपी अवश्य लाएं। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 12 से 14 जनवरी 2023 पटना बिहार में भाग लेंगे।


अन्य पोस्ट