महासमुन्द

कंपकपाती ठंडी हवाएं चल रही, कोहरा बढ़ा, दृश्यता घटी
09-Dec-2022 4:26 PM
कंपकपाती ठंडी हवाएं चल रही, कोहरा बढ़ा, दृश्यता घटी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 दिसम्बर।
जिले में उत्तर से ठंडी हवा का आगमन लगातार जारी है। लोग ठंड से ठिठुरने लगे हैं। रात भर तेज ठंडी हवाओं के बाद आज सुबह तक मौसम में काफी नमी बनी हुई है। कोहरे के कारण दृश्यता घट गई है।
मौसम विज्ञानियों की मानें तो चक्रवाती तूफ ान मंडौस दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित था जो उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है।

दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में इसकी स्थिति 9.7 डिग्री उत्तर 83.5 डिग्री पूर्व त्रिंकोमाली श्रीलंका से 280 किलोमीटर पूर्व उत्तर पूर्व की ओर,जाफ ना से पूर्व की ओर 380 किलोमीटर दूर, कराईकल से पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर 420 किलोमीटर दूर, चेन्नई से दक्षिण पूर्व की ओर 520 किलोमीटर दूर में स्थित है। कल शाम यह उत्तर पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए प्रबल चक्रवाती तूफ ान के रूप में परिवर्तित  हुआ था।

आज 9 दिसंबर की सुबह तक इसकी प्रबलता बने रहने के कारण ज्यादा ठंड की संभावना है। इस वक्त सुबह के 11 बजे हैं और  क्रमिक रूप से कमजोर होते हुए चक्रवाती तूफ ान का असर बना हुआ है। आज मध्य रात्रि में इसके उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे लगे दक्षिण आंध्र प्रदेश के पास पुडुचेरी, श्रीहरिकोटा, मछलीपट्टनम के पास भूमि पर पहुंचने की संभावना है। भूमि पर पहुंचते समय इसके हवा की गति 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रहने की संभावना है।


अन्य पोस्ट