महासमुन्द

दशनाम गोस्वामी समाज की भव्य शोभायात्रा शहर में निकली
08-Dec-2022 6:34 PM
दशनाम गोस्वामी समाज की भव्य शोभायात्रा शहर में निकली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 8 दिसम्बर। बुधवार को दशनाम गोस्वामी समाज की भव्य शोभायात्रा शहर में निकली गई। इस अवसर पर सासंद सरोज पांडे ने सामाजिक भवन के लिए 5 लाख रुपए दिए और कहा कि इतना आघात पहुंचाने के बाद भी आज बचा हुआ है। प्रधानमंत्री देश की संस्कृति को जागृत करने का काम कर रहे हैं।

कल शाम गोस्वामी समाज के प्रांतीय सम्मेलन एवं समाज का आराध्य देव भगवान दत्तात्रेय के प्रकाटयत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सासंद सरोज पांडे ने कहा कि हम अपने बेटे को डॉक्टर,कलेक्टर,एसपी, वकील बनाना चाहते हैं। लेकिन वेदों के ज्ञाता ज्योतिष नहीं बनाते। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य जानने के लिए लोग ज्योतिषाचार्य का सहारा लेते हैं। जब हम परेशानी में रहते हैं, तो ग्रह नक्षत्रों को देखते हैं। उन्होंने कहा कि समाज जागृत होता है तो धीरे-धीरे आगे बढ़ता ही हैं।

सरोज पांडे ने ग्राम नागझर में सामाजिक भवन हेतु  5 लाख रुपए देने की घोषणा की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में  लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि दत्तात्रय की प्रतिमा बहुत कम स्थानों में देखने को मिलता है। लेकिन गोस्वामी समाज के लोग धरोहर के रूप में श्री दत्तात्रेय को संवारे हुए हैं। उन्होंने कहा कि द्वापर के समापन और कलयुग के आगमन के समय अत्री और अनुसूया के घर में भगवान श्री दत्तात्रेय का जन्म हुआ और तीनों महाशक्ति के रूप में पैदा लिए।


अन्य पोस्ट