महासमुन्द

शनिदेव मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
06-Dec-2022 3:48 PM
शनिदेव मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,6 दिसम्बर।
विधानसभा क्षेत्र ग्राम मानपुर में शनिवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शनि देव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व मूर्ति की गांव के विभिन्न मोहल्लों में ढोल नगाड़ों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। उसके पश्चात मूर्ति को मंदिर परिसर में लाकर प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर हवन यज्ञ भी किया गया। इस मौके पर अशवन्त तुषार साहू, खुबी साहू, हरिश्चंद्र यादव, चन्द्र कुमार,भूपेंद्र साहू, कुलेश्वर साहू, गुनेशवर, गोलू साहू,धनंजय साहू, तुका, गौतम और ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

 


अन्य पोस्ट