महासमुन्द
कांग्रेस की सरकार उद्योगपतियों की सरकार -डॉ. चोपड़ा
05-Dec-2022 3:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5 दिसम्बर। विधायक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डा. विमल चोपड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिजली की बढ़ती कीमतों पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार उद्योगपतियों को 4.56 पैसे में बिजली दे रही है, वह 6.10 पैसे में मिलनी चाहिए। यह सरकार आम जनता को 7 और 10 प्रति युनिट के हिसाब से बिजली दे रही है। इस प्रकार से 1.52 प्रति युनिट के हिसाब से अरबों रुपए का घाटा विधुत मंडल को हो रहा है जिसकी वसूली विद्युत मण्डल आम उपभोक्ताओं से मनमाने रेट बढ़ाकर वसूल रहा है। कांग्रेस की सरकार उद्योगपतियों की सरकार है यह आम जनता की सरकार नहीं है और इसके पीछे गहरे राज छिपे हुए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे