महासमुन्द
नुक्कड़ नाटक और मानव श्रृंखला से जागरूकता का संदेश
04-Dec-2022 3:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,4दिसंबर। विश्व दिव्यांग दिवस पर कल शांत्री बाई महाविद्यालय के छात्रों ने महासमुंद शहर के नेहरू चौक पर नुक्कड़ नाटक और मानव श्रृंखला के माध्यम से लोगो में जागरूकता लाने की कोशिश की।
इनका मानना है कि समाज में दिव्यांगों को भी समानता और सम्मान मिलने के साथ ही उनके मनोबल को बढ़ाया जाना चाहिए जिससे वे सभी अपना खुद की अलग पहचान बना सकें।
इस जागरूकता रैली में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के जिला संगठक अशोक गिरि गोस्वामी, दाऊलाल चंद्राकर चंद्रहास चंद्राकर, महाविद्यालय के प्राचार्य डां सविता चंद्राकर एवम् बीएड विभाग के सहायक प्राध्यापक मेनका चंद्राकर ,नम्रता देवांगन उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे