महासमुन्द

नपाध्यक्ष ने मिनी स्टेडियम में किया ओपन जिम का किया शुभारंभ
03-Dec-2022 5:29 PM
नपाध्यक्ष ने मिनी स्टेडियम में किया ओपन जिम का किया शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 3 दिसम्बर।
मिनी स्टेडियम स्थित टेनिस बॉल बेडमिंटन कोट में परसों गुरूवार की देर शाम पार्षद निधि से निर्मित ओपन जिम का नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के परिवेश में एक्सरसाइज प्रत्येक व्यक्ति की आवश्यकता बन गई है। क्योंकि स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी है।

नपाध्यक्ष ने कहा कि इस ओपन जिम के शुरू होने से खिलाडिय़ों को और भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों के सरकार की बहुत सारी योजनाएं हैं जिसका लाभ खेल के माध्यम से खिलाड़ी ले सकता है। इस दौरान पूर्व नपध्यक्ष पवन पटेल, मनीष शर्मा, मीना वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर वार्ड पार्षद मुन्ना देवार, मंगेश टांकसाले, मोबिन कुरैशी, लता कैलाश चंद्राकर, सीमा मानिकपुरी, सेवन दास मानिकपुरी, अंकित लुनिया सहित खिलाड़ी उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट