महासमुन्द

हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ महिला हिरासत में
02-Dec-2022 2:23 PM
हाथ भट्टी  महुआ शराब के साथ महिला हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 दिसम्बर।
इंदिरा कालोनी बसना निवासी एक महिला से पुलिस ने 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद किया है। आरोपी  शान्ता मधुकर को पुलिस ने धारा 34-2 के तहत हिरासत में लिया है। बरामद शराब की कीमत पुलिस ने 4 हजार रुपए आंकी है। पुलिस के अनुसार कल मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इंदिरा कालोनी बसना शान्ता बाई मधुकर के घर दस्तक दी और घर में रखे महुआ शराब के बारे में पूछताछ की। इसके बाद 4 नग 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी करीबन 20 लीटर देशी हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 4 हजार रुपए बरामद की। आरोपी महिला को धारा 34-2 के तहत गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया है। 

 


अन्य पोस्ट