महासमुन्द

यदुमणी सिदार को डीएसपी बनने पर समाज प्रमुखों ने दी बधाईयां
01-Dec-2022 3:35 PM
यदुमणी सिदार को डीएसपी बनने पर समाज प्रमुखों ने दी बधाईयां

महासमुंद,1 दिसंबर। छत्तीसगढ़ गोंड़वाना संघ जिलाध्यक्ष दीपक जगत ने यदुमणी सिदार को डीएसपी बनने पर बधाई देते हुए कहा है कि श्री सिदार हमारे समाज का मान व गौरव हैं। इसके अलावा गोंड समाज अनेक समाज प्रमुखों भी उन्हें दूरभाष से बधाई दी है। खामसिंह मांझी उपाध्यक्ष गोंड समाज, अमृत लाल जगत ब्लाक अध्यक्ष अजाक्स बसना, राजेन्द्र सिंह सिदार उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, भूपेन्द्र नेताम कोषाध्यक्ष गोंडी धर्म संस्कृति समिति, हेमसिंह सिदार सहसचिव गोंडवाना संघ, सर्कल सहसचिव ठाकुर सिंह सिदार, प्रमुख परमानंद सिदार,  सरपंच प्रतिनिधि गुणमणी पारेश्वर, खनिज विभाग अधिकारी फगुलाल नागेश, महेश्वर सिदार कुमर्रा,श्रवण सिदार एवं समाज के सभी लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है। 

मालूम हो कि बसना अंचल के ग्राम पंचायत कायतपाली आदिवासी बाहुल्य गांव निवासी यदुमणी सिदार पिता स्व: बृजलाल सिदार ने मप्र शासन ते समय से सब इंस्पेक्टर हैं। अब जाकर इन्हें डीएसपी बनाया गया है। वर्तमान में वे बलौदाबाजार जिले में सेवा दे रहे हैं। जैसे ही यह खबर गांव तथा समाज के लोगों को मिला वे सोसल मिडिया तथा फोन पर बधाई देने लगे। उसके साथ सेवा देने वाले जवानों ने भी मिलकर पुष्पमाला पहना कर बधाई दी। 

 


अन्य पोस्ट