महासमुन्द
जन चौपाल शिविर में 90 आवेदन
30-Nov-2022 3:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पिथौरा,30 नवंबर। कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर के निर्देश पर नवपदस्थ अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला किशनपुर में जन चौपाल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत किशनपुर सहित आसपास के ग्राम पंचायत के नागरिक शामिल थे। शिविर में विभिन्न विभागों के कुल 90 आवेदन प्राप्त हुए। राजस्व विभाग को सर्वाधिक 48 का निराकरण किया गया। इसी प्रकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 8 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों का तत्काल शिविर में ही निराकरण किया गया। इस शिविर में विकासखंड मुख्यालय के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी ग्रामीणों के मांग एवं समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित थे।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे