महासमुन्द
महासमुंद, 22 नवंबर। बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जिले के 18 से 45 वर्षीय युवकों के लिए दोपहिया वाहन प्रशिक्षण शुरू होना था, जो अपरिहार्य कारणों से प्रारंभ नहीं हुआ है। निदेशक, बड़ौदा आरसेटी ने जानकारी दी कि उक्त प्रशिक्षण अब 28 नवंबर शुरू होगा। जो नि:शुल्क व आवासीय होगा। माह दिसम्बर में सीसीटीवी रिपेयरिंग, सेलफोन रिपेयर्स व मछली पालन का प्रशिक्षण भी शुरू होगा।
बड़ौदा आरसेटी निदेशक ने बताया कि नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक प्रशिक्षार्थी बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पहुंच कर या कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07723 299155, कमलेश पटेल के मोबाइल नम्बर 79997.00673 व प्रतीक साहेब गुप्ता के मोबाइल नम्बर 93402.81974 पर कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर नि:शुल्क पंजीयन करा सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए बीपीएल राशन कार्ड, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज की 3 फोटो साथ लाएं।