महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 21नवंबर। राजीव युवा मितान क्लब के जिला समन्वयक अंकित बागबाहरा ने बताया कि 19 नवंबर दिन शनिवार को आईरन लेडी के नाम से मशहूर और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री का गौरव हासिल कर चुकी स्व. इंदिरा गांधी की जन्म जयंती बी के बाहरा के राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा मनाई गई।
इंदिरा अदम्य साहस और शौर्य की प्रतीक रहीं और इसी दिन वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की भी जयंती होतड़े सौभाग्य की बात हंै । दोनों ने आजीवन अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों का साहसपूर्वक विरोध किया और अपनी मातृभूमि की रक्षा और सम्मान के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए।
इंदिरा ने बाल चरखा संघ की स्थापना की और बच्चों की वानर सेना बनाकर असहयोग आंदोलन में सहभागिता करने वाली, लौह नेतृत्व प्रदान किया जिसके कारण उन्हें भारतरत्न भी मिला था।
भारत देश की एकता और अखंण्डता की रक्षा के लिए उनके बलिदान का देश सदैव ऋ णी रहेगा। दोनों रत्नों की जयंती पर सादर नमन हंै। साथ ही साथ अंकित बागबाहरा ने नए खुलने वाले धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण भी किया।
इस जयंती कार्यक्रम मेंराजीव युवा मितान क्लब बी के बाहरा से मोहित साहू, भूपेंद्र क्षेत्रपाल, संतोष धु्रव, लेखराम पटेल, योगेंद्र यादव, चन्द्रशेखर धु्रव, सेतराम, केशव पटेल, ग्रामीण थानुराम, मुलचंद साहू, सालिक पटेल मंसाराम, पंकज यादव आदि उपस्थित रहे।