महासमुन्द

कोमाखान में विहिप की बैठक
16-Nov-2022 4:30 PM
कोमाखान में विहिप की बैठक

महासमुंद,16 नवंबर। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने कोमाखान में 250 वर्ष पुरानी राधे कृष्ण मंदिर में बैठक आयोजित की और क्षेत्र के सभी गांवों में हित चिंतन अभियान चलाने का संकल्प लिया। बैठक का शुभारंभ ब्रह्मानंद, विजय महामंत्र एवं हनुमान चालीसा से हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला मंत्री अखिलेश लूनिया उपस्थित थे। 

उन्होंने इस अभियान पर प्रकाश डाला। बैठक में प्रमुख रूप से उत्तम वर्मा, विभाग मंत्री राजिम विभाग, मनीष वर्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री राजिम विभाग, गिरीश चक्रधारी जिला सुरक्षा प्रमुख, एवन साहू सरपंच कछारडीह, आनंद साहू जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ साहू समाज, नितिन जैन, नितेश पांडे, विवेक अग्रवाल, सूरज खरे, शशांक श्रीवास, जितेश साहू धौंराभांठा, सिद्धांत चंद्राकर, मोखा, प्रखर उपाध्याय, यशवंत सोनी, रुपेश यादव, करण सोनवानी, लखन दास, फलेश दास, पिंटू मानिकपुरी, विनय अग्रवाल, आनंद यादव आदि उपस्थित थे। बैठक संचालन नितिन जैन ने किया।

 


अन्य पोस्ट