महासमुन्द

सतनामी समाज के पदाधिकारियों क े शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने महासमुंद पहुंचे मंत्री डहरिया
16-Nov-2022 4:27 PM
सतनामी समाज के पदाधिकारियों क े शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने महासमुंद पहुंचे मंत्री डहरिया

बीटीआई रोड के गौरव पथ में डिवाइडर और लाइट के लिए 3 करोड़ देने की स्वीकृति भी दी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 नवंबर।
प्रगतिशील सतनामी समाज के पदाधिकारियों क े शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने महासमुंद पहुंचे नगरीय प्रशासन व श्रम मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया का कल नगर पालिका के सामने नपाध्यक्ष राशि महिलांग सहित पार्षदों ने आतिशबाजी के बीच भव्य स्वागत किया। इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री नगर पालिका के सभा कक्ष में नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने मंत्री डहरिया से मिलकर नगर विकास के लिए मांग पत्र भी सौंपा। 

इस दौरान मंत्री श्री डहरिया ने पार्षदों व कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से चर्चा की। नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग की मांग पर श्री डहरिया ने बीटीआई रोड के गौरव पथ में डिवाइडर और लाइट के लिए 3 करोड़ देने की स्वीकृति भी दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला, पार्षद अमन चंद्राकर, पवन पटेल, राजेन्द्र चंद्राकर, मंगेश टांकसाले, एल्डरमेन सुनील चंद्राकर, योजना सिंग, पूर्व उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग, सती चंद्राकर, लता कैलाश चंद्राकर, सीएमओ आशीष तिवारी, पालिका के कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 


अन्य पोस्ट