महासमुन्द
आरक्षण के लिए आदिवासियों का चक्काजाम
16-Nov-2022 2:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 नवंबर। छत्तीसगढ़ में आरक्षण के लिए रेल रोको आंदोलन का समर्थन करते हुए बसना में कल आदिवासियों ने मुख्य सडक़ पर चक्काजाम किया। आदिवासी इस दौरान 12 फीसदी आरक्षण घटाए जाने का विरोध कर रहे थे। राज्य भर का आदिवासी समाज कल मंगलवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन कर रहा है।
महासमुंद जिले में भी आदिवासियों ने सडक़ मार्ग को जाम कर दिया। इससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आदिवासी समाज के लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महासमुंद जिले के आदिवासियों में भी 32 फीसदी में से 12 फीसदी आरक्षण घटा देने के कारण आक्रोश व्याप्त है। आदिवासी समाज के लोगों ने महासमुंद जिले के कोलकाता-मुंबई मुख्य मार्ग बसना चौक में चक्काजाम किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे