महासमुन्द
पुरातत्व और पर्यटन को ले गांवों के समन्वित विकास पर चर्चा
15-Nov-2022 3:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण अध्यक्ष महासमुंद पहुंचे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 नवंबर। सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण साडा अध्यक्ष सतीश जग्गी कल महासमुंद प्रवास पर आए। कलेक्टर एवं उपाध्यक्ष सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण निलेश कुमार क्षीरसागर ने उनका स्वागत किया और जिला अधिकारियों से परिचय कराया। इस दौरान श्री जग्गी ने पत्रकारों से भी सिरपुर सहित आसपास के गांवों में पुरातत्व और पर्यटन को ध्यान में रखते हुए गांवों के समन्वित विकास पर विचार विमर्श किया। इस अवसर पर सदस्य एवं संयोजक सहायक संचालक नगर निवेश तथा ग्राम निवेश महासमुंद उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे