महासमुन्द
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में महाविद्यालय के रेडक्रास/रेडरिबन वालंटियर्स का सहयोग
13-Nov-2022 6:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 13 नवंबर। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में 10 नवंबर को प्रभारी प्राचार्य आर.आर.मेहरा के मार्गदर्शन एवं रेडक्रास/रेडरिबन प्रभारी कौशल नायक के निर्देशन में महाविद्यालय के रेडक्रास/रेडरिबन वालंटियर्स ने ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में सहयोग हेतु छिपली मैदान में अपनी उपस्थिति प्रदान की। जिसमें 40 वालंटियर्स द्वारा स्वास्थ्य सेवा और मित्रता को परिभाशित करते वालंटियर्स ने प्राथमिक चिकित्सा एवं जल व्यवस्था तथा विभिन्न खेलंो में लाईनमेन बनकर सहयोग प्रदान किया । कार्यक्रम में अब्बास मेमन ने सहयोग प्रदान किया। श्री नायक नोडल अधिकारी के रुप में उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे