महासमुन्द

महासमुंद में सवा 4 लाख क्विंटल धान की खऱीदी
11-Nov-2022 3:36 PM
महासमुंद में सवा 4 लाख क्विंटल धान की खऱीदी

उठाव शुरू, 12 सौ मीट्रिक टन का डीओ जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 महासमुंद, 11 नवंबर। 
खऱीफ़ विपणन वर्ष 2022-23  में छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक धान खऱीदने वाला जि़ला महासमुंद  में समर्थन मूल्य पर किसानों से उपार्जित किए जा रहे धान के उठाव एवं कस्टम मिलिंग के लिए अब तक 62 मिलर्स से अनुबंध की प्रक्रिया पूरी कर ली है। उपार्जन केन्द्रों से अनुबंधित मिलर्स द्वारा कस्टम मिलिंग के लिए सीधे धान का उठाव भी शुरू कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 1220 मैट्रिक टन का डीओ जारी किया गया है

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के परिपालन में खाद्य विभाग द्वारा बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य में धान खरीदी के साथ.साथ केन्द्रों से उपार्जित के उठाव एवं कस्टम मिलिंग की समानांतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई हैए ताकि उपार्जित धान का समय.सीमा में निराकरण हो सके।

गौरतलब है कि जि़ले में  में बीते एक नवम्बर से धान खरीदी शुरू कर दी गई है। बीते आठ दिनों में जि़ले 4 लाख 24  हज़ार 98  क्विंटल से धान खरीदा जा चुका है। उपार्जित धान के विरूद्ध कस्टम मिलिंग के लिए अब तक लगभग 1220 मैट्रिक टन का डीओ जारी किया गया है । उपार्जित धान के उठाव हेतु डीओ जारी करने एवं धान का उठाव का कार्य भी प्रारंभ किया जा चुका है।

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राज्य के किसानों के हित  में धान उपार्जन 01 नवम्बर 2022 से शुरू हो चुका हैए जो 31 जनवरी 2023 तक अनवरत रूप से जारी रहेगा। प्रदेश में उपार्जित धान के त्वरित उठाव व निराकरण हेतु मिल पंजीयन के संबंध में दिशा.निर्देश भी राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी प्रारंभ होने के पूर्व 27 सितम्बर 2022 को प्रसारित किये गये थे। प्रदेश में धान के उठाव, निराकरण व कस्टम मिलिंग हेतु मिलों के पंजीयनए अनुमति एवं अनुबंध का कार्य भी धान उपार्जन प्रारंभ होने के साथ ही शुरू कर दिया गया है।


अन्य पोस्ट