महासमुन्द
15 लाख के कबाड़ सामान के साथ ट्रक जब्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली। ओडिशा से रायपुर अवैध कबाड़ सामान का परिवहन कर रहे एक ट्रक को सरायपाली पुलिस ने बुधवार को पदमपुर रोड ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक में लोड 28 कुंटल कबाड़ सामान कीमती 15 लाख को जब्त कर वाहन चालक को पकड़ा है।
थाना प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक सीजी 04 जे बी 7365 में कबाड़ी सामान भरा हुआ है, ओडिशा से रायपुर की ओर जा रही है, की सूचना पर पुलिस की टीम एनएच 53 ओव्हरब्रीज के पास पदमपुर रोड में उक्त वाहन के आने का इंतजार कर रहे थे, तभी ट्रक आते दिखा जिसे रोककर वाहन की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में लोहे का कबाड़ समान भरा हुआ था, जिसके संबंध में वाहन चालक प्रमोद यादव (28 वर्ष) सोनभद्र थाना करबे जिला अरवल बिहार के पास कोई दस्तावेज नहीं था। चोरी का सामान होने के संदेह के आधार पर पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे कबाड़ सामान को पकड़ा जिसमें 28360 कुंटल लोहे का अवैध कबाड़ सामान बाजार कीमत 15 लाख रुपए भरा हुआ था जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 379,41(1+4 )के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।