महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11 नवंबर । स्थानीय शिक्षित युवाओं को रोजग़ार देने के लिए इस महीने की 15 तारीख़ को प्लसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है । रोजग़ार कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि निजी क्षेत्र (प्राइवेट सेक्टर) में नौकरी के लिए सुज़ुकी मोटर्स मेहसाना, गुजरात के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण कम प्लेसमेंट कैम्प है।
इच्छुक आवेदक पुरुष जो 55 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल परीक्षा अंग्रेज़ी, गणित,विज्ञान विषयों के साथ नियमित परीक्षार्थी के रूप में पास की हो । समस्त मूल प्रमाण पत्रों/फोटो सहित उपस्थित होकर इस प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते है।
प्लसमेंट कैंप 15 नवंबर को प्रात: 11 से 2 बजे तक रोजग़ार कार्यालय परिसर महासमुंद में होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ प्लसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद से प्राप्त की जा सकती है।