महासमुन्द
विहिप का राष्ट्रवादी हित चिंतक अभियान शुरू
10-Nov-2022 10:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 10 नवंबर। विश्व हिंदू परिषद ने राष्ट्रवादी हित चिंतक अभियान का शुभारंभ महासमुंद जिले में किया है। जिसके तहत बीते 6 नवंबर को श्री राम मंदिर, गांधी चौक, शिव मंदिर, पुराना रावण भांठा, दुर्गा मंदिर बागबाहरा, शिव मंदिर पिथौरा में पूजा अर्चना की गई। जिले के सभी 07 प्रखंड पिथौरा, महासमुंद, सराईपाली, बसना, बागबाहरा, तेंदूकोना, कोमाखान में पचास हजार हित चिंतक बनाने का लक्ष्य विहिप ने रखा है। विश्व हिंदू परिषद ने आम जनमानस से आग्रह किया है कि स्वय, स्वयं के परिवार, मित्रों एवं अपने आसपास के निवासियों को भी हित चिंतक बनाएं और राष्ट्र धर्म की रक्षा के लिए नियंत्रण का काम करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे