महासमुन्द

दीपावली मिलन समारोह: 23 पत्रकारों को कलमवीर सम्मान
10-Nov-2022 5:24 PM
दीपावली मिलन समारोह: 23 पत्रकारों को कलमवीर सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 नवंबर।
श्रमजीवी पत्रकार संघ ने कल बुधवार को वन कास्ठागार में आयोजित दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों का सम्मान भी किया गया। समारोह दो सत्रों में आहुत हुआ। प्रथम सत्र में बसना विधायक एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष राजा देवेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष आत्मा राम यादव, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष कार्तिक राम ठाकुर, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष कुलवंत खनूजा, शीतला समाज अध्यक्ष प्रेम सिन्हा मंचस्थ थे। वहीं दूसरे सत्र में पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल, संपत अग्रवाल, पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल, महासमुंद प्रेस क्लब अध्यक्ष उत्तरा विदानी, वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष तिवारी, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंद साहू, वरिष्ठ नागरिक अन्नत सिंह वर्मा मंचस्थ थे।

दोनों की सत्र में अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 लोगों को शाल, श्रीफल व प्रशस्ति पत्र देकर कलमवीर सम्मान से सम्मानित किया। जिन्होंने जमीन से जुडक़र पत्रकारिता करते हुए लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई। इस दौरान जिले भर के प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया के अलावा सोशन मीडिया से जुड़े पत्रकार काफी तादात में उपस्थित थे। े


अन्य पोस्ट