महासमुन्द

दुर्गापाली स्कूल में शिक्षकों की कमी, बावजूद एक शिक्षक का अन्यंत्र संलग्नीकरण
10-Nov-2022 3:43 PM
दुर्गापाली स्कूल में शिक्षकों की कमी, बावजूद एक शिक्षक का अन्यंत्र संलग्नीकरण

अन्य स्कूल भेजे शिक्षक की व्यवस्था को निरस्त करने कलेक्टर को प्राचार्य ने लिखा पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 10 नवंबर।
विधानसभा अंतर्गत ग्राम दुर्गापाली के हायर सेकेंडरी स्कूल में विषय शिक्षक की कमी होने के बावजूद वहां के एक विषय शिक्षक को अन्यंत्र संलग्नीकरण किया गया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, स्कूल के प्राचार्य ने अन्य स्कूल गए शिक्षक के अध्यापन व्यवस्था को निरस्त करने और विषय शिक्षक कमी को पूरा करने कलेक्टर महासमुंद को पत्र लिखा है।

शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली में नौवीं से बारहवीं तक 273 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। जहां कला, विज्ञान, वाणिज्य संकाय की कक्षाएं संचालित हो रहे हैं, रिकॉर्ड में वाणिज्य संकाय की 2 शिक्षक पदस्थ है,लेकिन एक वाणिज्य शिक्षिका मातृत्व अवकाश के कारण 1 अगस्त से 6 माह के छुट्टी पर हैं, जबकि दूसरे शिक्षक शुभम पाण्डेय को 4 अगस्त 22 से  एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग स्कूल में संलग्नीकरण किया गया है, जिससे वाणिज्य संकाय के शिक्षक की कमी बनी हुई है, ऐसा भी नहीं है कि उन्हें अन्य स्कूल में वाणिज्य संकाय के विषय के लिए संलग्नीकरण किया गया है, वहां संस्कृत विषय शिक्षक की कमी है और वाणिज्य संकाय विषय के शिक्षक की व्यवस्था की गई है, जबकि दुर्गापाली स्कूल में ही भूगोल, अर्थशास्त्र, भौतिकी, रसायन के व्याख्याता के पद, विज्ञान विषय के शिक्षक के दो पद पहले से ही रिक्त है, यहां के विषय शिक्षक की कमी को लेकर शिक्षा विभाग गंभीर नहीं है जबकि अन्य स्कूल के विषय शिक्षक कमी को लेकर मनमाने ढंग से संलग्नीकरण किया जा रहा है।

विषय शिक्षक की कमी के कारण दुर्गापाली स्कूल में बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है, विद्यार्थी नियमित स्कूल जाकर प्राइवेट की तरह स्व अध्ययन कर कोर्स पूरा कर रहे हैं। विषय शिक्षक की कमी का असर विद्यार्थियों के रिजल्ट पर भी पड़ेगा।
शहर में तो किसी तरह शिक्षक की कमी होने पर विद्यार्थी कोचिंग का सहारा लेकर कोर्स पूरा कर लेते हैं,लेकिन ग्रामीण अंचल में कोचिंग का कोई विकल्प नहीं रहता, केवल स्कूल के शिक्षक पर ही सभी विद्यार्थी आश्रित रहते हैं, ऐसी स्थिति में प्रायोगिक वाले विषय भूगोल,भौतिकी,रसायन, विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय कि शिक्षक की कमी है, स्वयं से विद्यार्थी प्रैक्टिकल कार्य नहीं कर पाएंगे प्रैक्टिकल के लिए विषय शिक्षक की सख्त आवश्कता है।

संलग्नीकरण को निरस्त करने और विषय शिक्षक की कमी को लेकर कलेक्टर को दिया गया है आवेदन -प्राचार्य
इस संबंध में शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली के प्राचार्य निमंकर पटेल से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि स्कूल में कई महत्वपूर्ण विषय शिक्षक की कमी है बावजूद यहां के शिक्षक का अन्य जगह पर संलग्नीकरण किया गया है,जो गलत है,उसकी सलंग्नीकरण को निरस्त करने कलेक्टर को पत्र व्यवहार किया गया है और विषय शिक्षक की मांग की गई है।


अन्य पोस्ट