महासमुन्द

रैली निकालकर नशा से दूर रहने दिया संदेश
10-Nov-2022 3:38 PM
रैली निकालकर नशा से दूर रहने दिया संदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 10 नवंबर।
ग्राम पंचायत खैरझिटकी के आश्रित ग्राम सिंगारपुर में  मंगलवार को  नशा मुक्ति हेतु कुमारी भास्कर जनपद अध्यक्ष सरायपाली के नेतृत्व में अभियान चलाया गया, जिसमें गांव की महिला पुरुष व बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
जनपद अध्यक्ष कुमारी  ने कहा कि नशा नाश का जड़ है इसे समाज को दूर रहने चाहिए ,नशा करने के दुष्परिणाम बताएं और नशापान न करने का संदेश देते हुए कहा कि शराब ,गुटखा,बीड़ी,सिगरेट,तंबाकू, न खाये,पीये और नहीं पीने दे।

उक्त रैली में जनपद सदस्य सुमित्रा भोई, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि धनेश्वर भास्कर , सत्य प्रकाश साहू सोशल मीडिया वॉलिंटियर संपर्क प्रभारी, सुभाष प्रधान, सरपंच अनुसाया साहू, सचिव भरत कुमार ग्वाल व  पंच गण बी. आर. पी.,गायत्री यादव, मितानिन विजया भोई, सुदेष्णा भोई, सुमित्रा भोई, संगठन अध्यक्ष नीलेंद्री पटेल सचिव देवकी साहू, बीएचसी सदस्य सीता,पिंकी, भानुमती, सुकांति,गुलाबी,पार्वती आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट