महासमुन्द

कार्तिक पूर्णिमा पर जैन समाज ने शोभायात्रा निकाली
10-Nov-2022 3:21 PM
कार्तिक पूर्णिमा पर जैन समाज ने शोभायात्रा निकाली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 नवंबर।
चातुर्मास समापन के पश्चात कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जैन समाज के द्वारा वरघोड़ा निकाला गया जिसमें भगवान का  रथ जैन समाज के श्रावकों ने खींचा। प्रात: विजयमुनि का व्याख्यान महावीर भवन में आयोजित था। गाजे बाजे के साथ वरघोड़ा जैन मंदिर गांधी चौक से गुडरूपारा, गांधी चौक, नेहरू चौक, कॉलेज रोड, स्टेशन रोड होते हुए जैन मंदिर में समाप्त हुआ। वरघोड़ा की समाप्ति पर जैन मंदिर में लोगों को भाता वितरित किया गया।

वरघोड़ा में सकल जैन श्री संघ के पुरुषों, महिलाओं, बच्चों एवम बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। दोपहर 12.15 बजे जैन मंदिर में दादा गुरुदेव की पूजा रखी गई। कार्तिक पूर्णिमा के सुअवसर पर जैन समाज के बहुत से श्रावक श्राविकाओं ने उपवास, एकासना, आयंबिल आदि तप रखा। रात को विवेक वर्धन सेवा आश्रम ट्रस्ट एवम वर्धमान ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में आश्रम परिसर में भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया। यह जानकारी जैन श्री संघ के सचिव रितेश गोलछा ने दी है। उन्होंने बताया है कि कल 9 नवंबर विजय मुनि महावीर भवन में अंतिम प्रवचन हुआ


अन्य पोस्ट