महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 नवंबर। बिलासपुर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूलों के मध्य आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। रिले रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गौरव साहू, लिशांसू साहू, सौरभ साहू, मोहित मरार रहे। 400 मीटर दौड़ में तीसरे स्थान पर गौरव साहू रहे। फुटबाल प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर मीनाक्षी साहू, शतरंज प्रतियोगिता में रायपुर संभाग तीसरे स्थान पर रहा। जिसमें रोहिणी निषाद ने प्रतिनिधित्व किया।
इसी तरह जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रूपाली सिन्हा, सौभाग्या पांडेय को प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। प्रीति योगी को बैडमिंटन में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। सभी खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य अमी रूफस, वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे सहित संस्था के पूर्व माध्यमिक विभाग के प्रधान पाठक अनिता दवे, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक रूपा पांडेय, व्याख्याता गोसाई राम टांडेकर, शिवा कोटेश्वरम्मा, विकास यादव, डॉ. शशबीर कौर संधु, मितेश शर्मा, डी.बसंत साव, नेहा दुबे, हीरालाल जोशी, तृषा शर्मा, दिव्येश वाणी, योगिता ठाकुर, हेमलाल चक्रधारी, राधिका शर्मा, रवि ठाकुर, मदनलाल कौशिक, शनिदेवसिंह ठाकुर, कीर्ति थवाईत, कल्याणी सोनकर, आकांक्षा भोई, मधु साहू, नेहा सिंह, आकांक्षा जैन, रौनक अग्रवाल, हर्ष परमार, ऋतुराज देवांगन, सुरेश यादव, मनीषा कन्नौजे, अंजू चन्द्राकर, तेजेश्वरी साहू, झम्मन साहू, प्रकाश साहू, मोहन कन्नौजे ने हर्ष व्यक्त किया है एवं विजयी छात्रों को बधाई दी है।