महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद/सरायपाली,9 नवंबर। चोरी की कार को बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे 5 आरोपरियों को थाना सिंघोड़ा की पुलिस ने मुरमुरी में एक ढाबे के पास मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से जब्त गाड़ी की कीमत 14 लाख रुपए आंकी गई है। पकड़े गए सभी आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार थाना सिंघोड़ा में मुखबिर के जरिए 7 नवंबर को यह सूचना मिली कि सरदार ढाबा मुरमुरी में कुछ व्यक्ति बिना नंबर की फॉच्र्यूनर कार को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। वाहन के साथ 5 लोग हैं और सभी महाराष्ट्र से ओडिशा जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थाने की टीम मौके पर पहुंची तब उक्त कार मौके पर खड़ी थी।
इस तरह पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को बिना नंबर की कार सहित पकडक़र पूछताछ शुरू की। इस दौरान आरोपी उसे अपना बताने लगे। वाहन के कागजात के संबंध में उनके द्वारा किसी तरह का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों संतोष कोल्हे, प्रेम गोवारे, संदेश निकोडे, अमन मिस्त्री, रोहन उईके सभी निवासी महाराष्ट्र के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर ज्युडिशियल रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।