महासमुन्द
3 जुआरियों से 9780 रु. जब्त
09-Nov-2022 3:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 9 नवंबर। बागबहरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 जुआरियों से नगदी रकम 9780 रुपए, 6 नग खुडख़ुडिय़ा गोटी, 1 नग खडख़डिय़ा पट्टी, 1 नग बांस की टोकरी जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक भोजराम पटेल के निर्देशन में बागबाहरा क्षेत्र में चल रहे जुआ पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में 8 नवंबर को थाना बागबाहरा में मुखबिर की सूचना पर आम गली, ग्राम नरतोरी में खडख़डिया पट्टी व गोटी से रुपए पैसों की हारजीत का दांव लगाकर खडख़डिय़ा नामक जुआ खेलते खेमराज चन्द्राकर, पवन चन्द्राकर, देवेन्द्र चन्द्राकर को रंगे हाथ पकड़ा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे