महासमुन्द

14 पंचायत सचिवों को नोटिस
09-Nov-2022 2:34 PM
14 पंचायत सचिवों को नोटिस

महासमुंद, 9 नवंबर। जनपद पंचायत के 14 पंचायत सचिवों को जपं सीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
इसमें यह कहा गया है कि ग्राम पंचायत स्वच्छता मिशन ग्रामीण, के अंतर्गत सामुदायिक शौचालय निर्माण प्रगति की समीक्षा बैठक व निर्माण के दौरान सचिवों को बार-बार निर्देश दिया गया कि कार्य को पूर्ण करें। लेकिन सचिवों ने शौचालय का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया है।

महासमुंद जनपद सीईओ ने कहा है कि तीन दिवस के अंदर अपने स्पष्टीकरण के साथ जवाब प्रस्तुत करें। जवाब संतोषप्रद या जवाब नहीं देने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। इसके तहत ग्राम पंचायत बिरकोल, कंवरपाली, बटकी, नवागढ़, परसदा, टेमरी, बंदलीमाल, डुमरपाली, कनकेवा, माधोपाली व अंतरझोला पंचायत के सचिव शामिल हैं।


अन्य पोस्ट