महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 नवंबर। भाजपा महिला मोर्चा व भाजपाइयों ने कल सोमवार को महासमुंद शहर में बाइक रैली निकाली और महतारी हुंकार रैली में
शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित किया। इसके अलावा दीवार लेखन व पोस्टर का विमोचन भाजपा कार्यालय में हुआ। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के निर्देशानुसार जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 11 नवंबर को बिलासपुर में आयोजित महतारी हुंकार रैली के जन जागरूकता के लिए शहर में बाइक रैली निकाली व प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन में महिलाओं को आमंत्रित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की ओर से महतारी हुंकार रैली के लिए पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
साथ ही शहर में जगह-जगह में दीवार लेखन कार्य भी किया गया। रैली में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कौशल्या देवी बंसल, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, श्याम साकरकर, भाजपा जिला मंत्री निरंजना शर्मा, पार्षद देवीचंद राठी, पार्वती साहू, एमआर विश्वनाथन, पार्षद हेमलता यादव, सुधा साहू, शुभ्रा शर्मा, लक्ष्मी साहू, सुरेखा कंवर, उषा पाल, मधु यादव, सुनीता साहू, महेंद्र सिक्का, दिनेश रुपरेला, हनीश बग्गा, अमन वर्मा, नईम खान, विक्की गुरुदत्ता, गोविंद ठाकुर, सुरेंद्र महाराज, पप्पू ठाकुर, कादर राजपूत, मनु मोहन, राहिल गुप्ता, ओंकार विश्वकर्मा, रोहित पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।