महासमुन्द

छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर वल्लभाचार्य में सेमिनार
08-Nov-2022 3:18 PM
छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर वल्लभाचार्य में सेमिनार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 नवंबर।
शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय इतिहास विभाग द्वारा विभागीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय छत्तीसगढ़ की संस्कृति की ऐतिहासिकता थी। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ अनुसुइया अग्रवाल, डॉक्टर मालती तिवारी विभागाध्यक्ष राजनीति, डॉक्टर नीलम अग्रवाल विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र, डॉ रीता पांडे विभागाध्यक्ष इतिहास उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती के पूजन से हुआ। स्वागत गीत रोशनी राजपूत एवं एवं पूर्णिमा साहू ने प्रस्तुत किया।

सेमिनार के विषय में प्रकाश डालते हुए डॉ रीता पांडे विभागाध्यक्ष इतिहास ने कहा कि छत्तीसगढ़ के रीति रिवाज, प्रथा, परंपरा छत्तीसगढ़ के जीवन का अभिन्न अंग है। प्राचीन काल से वैदिक काल,मौर्य काल,सोमवंश,कलचुरी काल में भी इन प्रथाओं एवं परंपराओं का अस्तित्व रहा है।

डॉक्टर अनुसूया अग्रवाल प्राचार्य ने छत्तीसगढ़ के त्यौहार के महत्व को बताते हुए बहुला चौथ की कहानी के माध्यम से विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्कृति छत्तीसगढ़ की धरोहर है एवं सहेज कर रखना हमारा कर्तव्य है। डॉ मालती तिवारी विभागाध्यक्ष राजनीति ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति हमारी पहचान है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रोजेक्ट एवं सेमिनार के माध्यम से अपनी संस्कृति को जानने का प्रयास किया। डॉक्टर नीलम अग्रवाल विभागाध्यक्ष ने कहा कि सेमिनार व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है उक्त अवसर पर एम ए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी हीरा साहू कीर्ति यादव, ज्योति गिरी, मनोहर सोनवानी, श्रद्धा साहू, प्रज्ञा ठाकुर, तारिणी साहू, होरी लाल साहू, भूमिका दीवान, कस्तूरी ध्रुव, द्रौपदी, नेहा नागदेवे, गीतांजलि ध्रुव, प्राची निर्मलकर, सोमेश्वर, हिना बेलदार एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी सेठ कुमार बसंती टांडे सरस्वती ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक रीति रिवाज त्यौहार एवं साहित्य की ऐतिहासिकता एवं उसके महत्व पर शोध पत्र का वाचन किया।

उक्त अवसर पर विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि से संबंधित प्रदर्शनी एवं छत्तीसगढ़ व्यंजन भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन मृणाली चंद्राकर अतिथि व्याख्याता इतिहास ने किया। इस अवसर पर एम ए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट