महासमुन्द
महासमुंद,7 नवंबर। शासकीय मेडिकल कॉलेज महासमुंद में कल रविवार तक 32 स्टूडेंट्स का स्टेट कोटे के तहत एडमिशन हो चुका है। ये स्टूडेंट्स कॉलेज के सबसे पहले बैच होंगे। वहीं 62 स्टूडेंट्स भी प्रवेश की प्रक्रिया में शामिल हैं, जिन्हें कुछ दस्तावेज व एफिडेविट बनवाना है। जल्द ही इन सभी छात्रों को भी दाखिला दे दिया जाएगा। बीते शुक्रवार से ही स्टूडेंट्स बड़ी संख्या में कॉलेज पहुंचकर एडमिशन प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं।
इसके तहत शुक्रवार को 8 स्टूडेंट्स पहुंचे और शनिवार तक 16 स्टूडेंट्स का एडमिशन हो गया था। वहीं रविवार तक की स्थिति में कुल 32 स्टूडेंट्स ने एडमिशन ले लिया है। इसी रफ्तार से यदि सभी सीटों पर एडमिशन हो जाता है और स्टूडेंट्स अपग्रेडेशन नहीं लेते हैं, तो जल्द ही यहां शैक्षणिक सत्र की शुरुआत भी हो जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत बिलासपुर की सरगम सेंडे ने पहला एडमिशन लिया।
इसके बाद अतुल त्रिपाठी रायपुर, शिखा कुर्रे छछानपैरी, अक्षत
उमेदडकर भिलाई, जय शर्मा दुर्ग,नंदनी शर्मा रायपुर व दुर्गा साहू बड़ेसाजापाली सरायपाली ने प्रवेश लिया है। प्रवेश प्रक्रिया में नोडल अधिकारी डॉ. अलखराम वर्मा, डॉ. सरजा फुलझारे,डा.अनिल सिंह, डा.बसंत माहेश्वरी के साथ अन्य स्टाफ मौजूद थे।