महासमुन्द

रायपुर व टिटिलागढ़ के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें कुछ दिनों के लिए आंशिक रूप से नहीं चलेंगी
05-Nov-2022 7:18 PM
रायपुर व टिटिलागढ़ के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें कुछ दिनों के लिए आंशिक रूप से नहीं चलेंगी

महासमुंद, 5 नवंबर। रायपुर व टिटिलागढ़ के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें कुछ  दिनों के लिए आंशिक रूप से नहीं चलेंगी। संबलपुर डिविजन के स्टेशनों के बीच डबल लाइन कार्य शुरू करने, दोहरीकरण परियोजना के चालू होने के मद्देनजर ये ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। स्टेशनों के बीच सबंलपुर  संभाग के सुरक्षा संबंधी आधुनिकीकरण कार्य किया जा रहा है।

संबलपुर डिविजन के पीआरओ त्रिबिक्रम सेठ ने बताया कि इसके चलते गाड़ी संख्या 08317.08318 संबलपुर.जूनागढ़ रोड.संबलपुर पैसेंजर 6 से 11 नवंबर तक संबलपुर से और 7 से 12 नवंबर तक जूनागढ़ रोड से, 08263.08264 टिटिलागढ़.बिलासपुर.टिटिलागढ़ पैसेंजर 7 से 12 नवंबर तक टिटिलागढ़ से और 6 से 11 नवंबर तक बिलासपुर से, 08277.08278 टिटिलागढ़.रायपुर.टिटिलागढ़ पैसेंजर 6 से 11 नवंबर तक टिटिलागढ़ से और 7 से 12 नवंबर तक रायपुर रोड से रद्द रहेगी।

इसी तरह 18005.18006 हावड़ा.जगदलपुर. हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस जगदलपुर से 9 से 12 नवंबर तक हावड़ा और संबलपुर के बीच चलेगी। वहीं संबलपुर और जगदलपुर के बीच रद्द रहेगी। 12871 और 22861-12872 और 22862 हावड़ा.टिटिलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस 7 से 11 नवंबर तक हावड़ा से और 8 से 12 नवंबर तक टिटिलागढ़.कांटाबांजी से हावड़ा और बलांगीर के बीच चलेगी और बलांगीर के बीच रद्द रहेगी।


अन्य पोस्ट