महासमुन्द
सेवानिवृत्त नपा कर्मी ने की खुदकुशी
05-Nov-2022 3:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5 नवंबर। बागबाहरा नगरपालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी ने शुक्रवार शाम जनपद पंचायत के सामने रोड पार खाली प्लाट में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसकी पहचान सुरेश मेहर कुर्रे (69) केरूप में की है।
बागबाहरा थाना प्रभारी गरिमा दादर ने बताया कि मृतक नगर पालिका का सेवानिवृत्त कर्मचारी था। उसका मानसिक उपचार चल रहा था। जिसकी जानकारी परिजनों ने दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 3 बजे के वह साइकिल से पेड़ के पास आया और करीब घंटे भर बैठा रहा। इसके बाद करीब शाम 4 बजे लोगों ने उसे फंदे पर लटका देखा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे