महासमुन्द

खुद को पत्रकार बता कर चौकीदार से धक्का-मुक्की
02-Nov-2022 3:29 PM
खुद को पत्रकार बता कर चौकीदार से धक्का-मुक्की

महासमुंद, 2 नवंबर। कोटेनदरहा स्थित ग्रीन हाउस में एक व्यक्ति पर खुद को पत्रकार बता कर जबरदस्ती घुसने, वहां के चौकीदार के साथ गाली गलौज कर धक्का.मुक्की करने का मामला सामने आया है। चौकीदार ने आरोपी के खिलाफ सरायपाली थाने में शिकायत की है। पीडि़त सोहन चौहान निवासी केन्दुार ने बताया कि कोटनदरहा में स्थित ग्रीन हाउस में वह चौकीदार है।

रविवार 30 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे एक व्यक्ति दरवाजा खोल कर जबरदस्ती अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था। जिसे उसने रोकने का प्रयास किया तो उसने अपने आप को पत्रकार बताते हुए धमकाया और कहा कि वह कहीं भी आ.जा सकता है उसे किसी की इजाजत की आवश्यकता नहीं।

चौकीदार के मुताबिक धमकाते हुए उस व्यक्ति ने अपना नाम बजरंग लाल सेन बताया। चौकीदार ने आरोप लगाया कि ग्रीन हाउस के अंदर आने से मना करने पर बजरंग लाल सेन ने उससे धक्का.मुक्की की और जबरदस्ती अंदर घुस गया। उसके सहयोगी ने सेन को रोका पर लेकिन उसने न सुनी और इलेक्ट्रिक वायर के 4 डिब्बे ले गया। इस मामले की शिकायत चौकीदार ने थाने में आवेदन देकर की है और पुलिस को बताया है कि वे लोग रात में भी वहीं पर ड्यूटी करते हैं।
पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है।


अन्य पोस्ट