महासमुन्द
किसानों का तिलक वंदन कर धान खरीदी शुरू
02-Nov-2022 2:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,2 नवंबर। जिला पंचायत सदस्य अलका चंद्राकर व समिति अध्यक्ष जयंतीलाल चंद्राकर ने खल्लारी विधानसभा के खोपली धान खरीदी केंद्रों में किसानों का तिलक वंदन कर मंगलवार को धान खरीदी की शुरुआत की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अलका को धान खरीदी केंद्र प्रभारी ने बताया कि खोपली समिति के गांव पडक़ीपाली में जमीन कुल हेक्टेयर 144.07 है लेकिन 23.824 हेक्टेयर का पंजीयन दिखाई दे रहा है। बाकी शून्य है। अन्य गांवों में भी पिछले वर्ष की तुलना में रकबा घट चुका है। कल खरीीदी के पहले दिन यहां सिर्फ 18 किसानों का टोकन कटा व कुल 8533.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे